शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में 12 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला और दहला देने वाला खुलासा हुआ है। घटना की विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि हत्या से पहले मासूम के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था।

पीएम रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा? 

सामने आई विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची की मौत का मुख्य कारण दम घुटना बताया गया है। दरिंदगी के दौरान बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था, जिस वजह से वह सांस नहीं ले पाई और उसका दम घुट गया। इस दौरान विरोध करने या संघर्ष के कारण बच्ची के आगे के दांत भी टूट गए थे। डॉक्टरों की रिपोर्ट में यह भी पुष्टि हुई है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।

पुलिस ने बढ़ाईं गंभीर धाराएं 

घटना के सामने आने पर शुरुआत में पुलिस ने केवल हत्या का मामला दर्ज किया था, लेकिन जैसे ही यह विस्तृत पीएम रिपोर्ट पुलिस के हाथ लगी, उसने तुरंत एक्शन लेते हुए मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ा दी हैं। इस खौफनाक वारदात के बाद से स्थानीय नागरिकों और शहर भर में भारी आक्रोश का माहौल है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m