शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित बीएमएचआरसी (BMHRC) नर्सिंग कॉलेज एक बार फिर विवादों में घिर गया है। कॉलेज में उप प्राचार्य प्रभा अग्निभोज को प्राचार्य का प्रभार सौंपे जाने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) ने इस नियुक्ति को नियम विरुद्ध बताते हुए पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
आरोप और नियुक्ति पर सवाल
मामले में एनएसयूआई ने बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एनएसयूआई का कहना है कि प्रशासनिक नियमों और मानकों को ताक पर रखकर उप प्राचार्य को प्राचार्य पद का प्रभार सौंपा गया है, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है।
काउंसिल से मान्यता जांच की मांग
प्रभार सौंपने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए एनएसयूआई ने मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। संगठन ने कॉलेज की मान्यता और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



