संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के कोलार स्थित डीडीएक्स (DDX) सिनेमा पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा नीम करोरी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशेष शो देखा। मुख्यमंत्री के साथ भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ विधायक, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।
भव्य स्वागत और हनुमंत धाम की स्मारिका भेंट
डीडीएक्स सिनेमा पहुंचने पर सिनेमा संचालक अनिल गुप्ता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल गुप्ता ने मुख्यमंत्री को हनुमंत धाम की पावन स्मारिका (स्मृति चिन्ह) भी सहर्ष भेंट की।
“फिल्म से मिलती है जनसेवा की प्रेरणा” – सीएम
फिल्म देखने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘हनुमान अंश’ फिल्म की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “फिल्म बहुत अच्छी बनी है। हर व्यक्ति को ऐसी धार्मिक और प्रेरणादायी फिल्में जरूर देखनी चाहिए। ये फिल्में समाज को संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने की प्रेरणा देती हैं।”
दिग्गज बीजेपी नेता रहे मौजूद
सिनेमाघर में मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल महापौर मालती राय, बीजेपी जिलाध्यक्ष रवींद्र यति समेत दर्जनों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एक साथ बैठकर इस धार्मिक और आध्यात्मिक फिल्म का आनंद लिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



