संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। रातीबड़ इलाके में रहने वाली 19 साल की युवती ने साथी मजदूर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
निर्माणाधीन इमारत में करते थे मजदूरी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती और आरोपी देवराज यादव दोनों मूल रूप से दमोह के रहने वाले हैं। रातीबड़ क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत में दोनों मजदूरी का काम करते हैं और निर्माण स्थल पर ही रहते थे। काम के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई थी।
शादी का झांसा देकर लगातार बनाए संबंध
युवती का आरोप है कि करीब एक साल पहले आरोपी ने शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद लगातार शादी का झांसा देता रहा। हाल ही में युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया, जिसके बाद युवती थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
एडिशनल ADCP अनिल शर्मा ने बताया कि युवती की शिकायत पर दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी तलाश और मामले की जांच की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

