शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान मारपीट कर दी। वकीलों ने आरोपी की घेरकर पिटाई की। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है। पेशी के दौरान वकीलों ने पुलिस और आरोपी को पीटा। पुलिस के साथ झूमा झटकी भी हुई।आरोपी ने कार में 11वीं की छात्र से दुष्कर्म किया था। धर्म परिवर्तन और वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल किया था। वकीलों और पुलिस की बहस और मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

इधर श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र के कमला पार्क रेत घाट के पास नाबालिग युवक पर चाकू से हमला का मामला सामने आया है। रेत घाट के पास 17 साल के युवक को बदमाशों ने छुरी मारी है। युवक के हाथ और पीठ पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में युवक को पीठ और हाथ के पंजे पर बुरी तरह चोट आई है। घायल का इलाज हमीदिया अस्पताल में जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m