भोपाल। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मध्य प्रदेश के बालाघाट दौरे को लेकर राजधानी भोपाल में सियासी पारा पूरी तरह से चढ़ गया है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने राहुल गांधी के इस दौरे को विशुद्ध ‘राजनीतिक नौटंकी’ करार देते हुए तीखा हमला बोला है। बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक के बाद नेताओं ने साफ कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जिस बालाघाट को नक्सलवाद का दंश झेलना पड़ा था, उसे भाजपा सरकार ने पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाया है।
“राहुल गांधी में संवेदनशीलता नहीं, भ्रम फैला रहे हैं- शुक्ला
” राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी इतने लंबे समय के बाद बालाघाट आ रहे हैं। उनके अंदर जरा भी संवेदनशीलता नहीं है; वे केवल राजनीतिक लाभ उठाने आ रहे हैं। अगर वे घटना के समय आते तो इसे संवेदनशीलता माना जाता। कांग्रेस की सरकारों के दौरान ही क्षेत्र में नक्सलवाद पनपा और बढ़ा था, जबकि हमारी सरकार ने दिसंबर 2025 में बालाघाट को पूरी तरह से नक्सल मुक्त घोषित कर दिया है।”
उन्होंने आगे कहा कि जिन्होंने बालाघाट को समस्याओं के जाल में धकेला, आज वही वहाँ दौरे कर रहे हैं। कांग्रेस ही सभी समस्याओं की मुख्य जड़ रही है और राहुल गांधी देश भर में केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का भी कड़ा प्रहार
बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक के बाद बाहर निकले केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी केवल राजनीति करते हैं और ऐसे संवेदनशील विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। भाजपा सरकार ने आदिवासियों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए धरातल पर ऐतिहासिक काम किया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


