संजय पाटीदार, भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले दो महीनों अप्रैल और मई में 350.30 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी वाणिज्य और परिचालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अप्रैल और मई के दौरान टिकट चेकिंग के 1.32 लाख मामलों से 9.53 करोड़ रुपये की आय हुई। वहीं 71.07 लाख यात्री टिकटों की बुकिंग से 177.39 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके अलावा अन्य कोचिंग मद से 13.34 करोड़ रुपये, 1.23 मिलियन टन माल परिवहन से 143.65 करोड़ रुपये तथा विविध आय से 15.93 करोड़ रुपये की आय दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें: NEET परीक्षा के लिए रेलवे की खास व्यवस्थाः इंदौर से आज और कल चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे राजस्व बढ़ाने के लिए टीम भावना के साथ लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भोपाल मंडल यात्रियों को बेहतर और शिकायत रहित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी राजस्व वृद्धि और सेवा सुधार के प्रयास जारी रहेंगे।

