शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में चर्चित फर्जी IAS अधिकारी तृप्ति सिंह मामले की जांच कर रही पुलिस खुद कटघरे में खड़ी हो गई है। धोखाधड़ी और ठगी के शिकार पीड़ितों की मदद करने के बजाय उनसे ही रिश्वत मांगने वाले दो पुलिसकर्मियों पर DCP विकास शहवाल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।

बागसेवनिया थाने में पदस्थ थे दोनों पुलिसकर्मी 

कार्रवाई की जद में आए पुलिसकर्मी ASI मनोज शर्मा और हवलदार सुनील राठौर बागसेवनिया थाने में ही पदस्थ थे। दोनों पुलिसकर्मी फर्जी IAS तृप्ति सिंह से जुड़े हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले की जांच कर रहे थे।

फरियादियों और आरोपियों दोनों से मांग रहे थे रिश्वत 

जांच के दौरान यह गंभीर मामला सामने आया कि जिन फरियादियों ने फर्जी IAS तृप्ति सिंह के हाथों अपने लाखों रुपये गंवा दिए थे, ASI मनोज शर्मा और हवलदार सुनील राठौर उन्हीं पीड़ितों से काम करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों द्वारा मामले से जुड़े आरोपियों से भी सांठगांठ कर रुपये ऐंठने की शिकायतें मिल रही थीं।

DCP विकास शहवाल की सख्त कार्रवाई 

लगातार मिल रही शिकायतों और प्राथमिक पुष्टि के बाद DCP विकास शहवाल ने त्वरित एक्शन लेते हुए ASI मनोज शर्मा और हवलदार सुनील राठौर को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m