शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल की हाई प्रोफाइल कॉलोनी आम्रपाली एन्क्लेव में एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां पूर्व मुख्य सचिव एवी सिंह की बहू पर शिव मंदिर और हिंदू धर्म के अपमान के गंभीर आरोप लगे हैं। कॉलोनी परिसर में बने शिव मंदिर को लेकर हुए विवाद के दौरान पूर्व सीनियर अधिकारी की बहू ने मंदिर को कथित तौर पर “ब्लेडी थिंग” (Bloody Thing) और महज एक “स्ट्रक्चर” कह दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विरोध करने पर फिर दोहराया शब्द, चूना भट्टी थाने में दो शिकायतें दर्ज
घटना के दौरान जब स्थानीय रहवासियों ने मंदिर के प्रति इस तरह के आपत्तिजनक शब्दों का विरोध किया तो उन्होंने कथित तौर पर दोबारा कहा कि- “हां, यह ब्लेडी थिंग ही है।”
वहीं मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय रहवासियों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। जिसके बाद मामले को लेकर चूना भट्टी थाने में दो अलग-अलग लिखित शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, जिनमें आरोपी महिला के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की गई है।

हिंदू संगठनों के गंभीर आरोप: उज्मा खान से बनी थीं अंजलि सिंह
हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्य सचिव की बहू शादी से पहले मुस्लिम समुदाय से थीं और उनका नाम उज्मा खान था। शादी के बाद उनका नाम बदलकर अंजलि सिंह रखा गया। संगठन का कहना है कि पूर्व से मिली धार्मिक परवरिश के कारण वे हिंदू आस्था और मंदिरों का सम्मान नहीं कर पा रही हैं। इस पूरे विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद चूना भट्टी थाना पुलिस ने मामले की पड़ताल और जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


