शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल के मंगलवारा इलाके में युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। लेकिन पुलिस जांच में यह बात झूठी निकली। परिजनों के अनुसार पीड़िता घर से अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवाने निकली थी। लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी। जब पिता और भाई ने उसे ढूंढना शुरू किया तो कोई सुराग नहीं मिला।

READ MORE: भोपाल में महिला के साथ गैंगरेप: 4-5 लोगों ने अगवा कर वारदात को दिया अंजाम, घर से पेट्रोल डलवाने निकली पीड़िता रात 2:30 बजे बेसुध हालत में लौटी

रात करीब 2:30 बजे युवती बेसुध हालत में घर पहुंची और परिवार को अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि मनोहर डेयरी बस स्टैंड वाले पेट्रोल पंप से 4 से 5 अज्ञात लोग उसे जबरन कार में बिठाकर कहीं ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के साथ-साथ मारपीट भी की गई। परिवार ने तुरंत उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मंगलवारा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सामूहिक बलात्कार के मामले में मंगलवारा थाना पुलिस ने चंद घंटों में ही पर्दाफाश कर दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने बारीकी से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने डरा धमकाकर उसी के दो पहिया वाहन पर बिठाकर अपने साथ पास के होटल में ले गया, जहां वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। 

READ MORE: 850% मुनाफे के लालच में फंसा युवक: एप से निवेश के नाम पर ठगों ने उड़ाए 36 लाख से ज्यादा की रकम, पे-वॉलेट में दिखाई प्रॉफिट की फर्जी राशि 

थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने बताया कि पीड़िता की बातचीत उसके परिचित आरोपी से लगभग 2 महीने पहले सोशल मीडिया इंस्टाग्राम साइट के माध्यम से हुई थी। कई दिनों की बातचीत के बाद युवती ने आरोपी से बात बंद कर दी थी। कई बार कोशिश करने के बाद भी उसने आरोपी से बात नहीं की जिससे गुस्से में आरोपी ने एक बार मिलने की बात कही और होटल में ले जाकर उसके साथ ज़्यादती कर मारपीट कर रोड पर छोड़ दिया। थाना प्रभारी ने गैंग रेप की घटना से इनकार किया है। 

टीआई अजय सोनी ने बताया कि आरोपी डी.आई.जी बंगले का रहने वाला है जिसकी तलाश में मंगलवारा पुलिस जुट गई है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पहले तो दो थाना मंगलवारा और हनुमानगंज पुलिस के बीच ये स्पष्ट नहीं हो पाया था कि वारदात किस थाने के अंतर्गत हुई है। मंगलवारा थाने की पुलिस टीम हमीदिया अस्पताल पहुंचकर महिला और परिवार वालों से पूछताछ की तो साफ हुआ कि घटना मंगलवारा थाना इलाके की है। फिर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस बारीकी से इस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m