शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। BHEL गेट नंबर-8 के पास झाड़ियों में अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
READ MORE: राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: उफनते नाले में बही कार; 3 की मौत, 4-5 लापता, वाहन में 11 लोग थे सवार
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शव की हालत बेहद खराब थी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। वहीं, बताया जा रहा है कि मृतक के गुप्तांग पर भी चोट/कटे होने की बात सामने आई है। हालांकि, इन परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी।
READ MORE: MP में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी: चीता के बाद अब जंगलों में गूंजेगी शेर की दहाड़, नवंबर दिसंबर तक आ सकता है जोड़ा
मृतक की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कौन था और वह यहां तक कैसे पहुंचा। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद संभावित साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के राज से पर्दा उठ सकेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


