शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस 17 जून को मैराथन का आयोजन करने जा रहा है। यह मैराथन प्रतियोगिता परीक्षा के लिए वन टाइम फीस को लेकर होगा। इसके जरिए कॉम्पिटेटिव एग्जाम के लिए एक बार फीस लेने की मांग की जाएगी। इसका आयोजन ग्वालियर में होगा। वहीं दावा है कि इस मैराथन में 10 हजार युवा शामिल होंगे। यूथ कांग्रेस ने मैराथन में भाग लेने के लिए QR कोड भी जारी किया है।
दरअसल, राजधानी भोपाल में रविवार को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें बताया कि ‘ONE TIME FEES (OTF)’ को लेकर प्रदेश स्तरीय अभियान की शुरुआत की है। वहीं बताया कि अगले महीने यानी 17 जून 2026 को ग्वालियर में ‘RUN FOR OTF’ मैराथन आयोजित किया जाएगा। यह मैराथन प्रतियोगिता परीक्षा के लिए वन टाइम फीस लेने की मांग को लेकर आयोजित किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए क्यूआर कोड स्कैन भी जारी किया है। QR code को स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन चेस्ट नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘लाइन में खड़ा-खड़ा ऑफलाइन हो रहा किसान’, गेहूं खरीदी को लेकर कांग्रेस का हमला, विदेश नीति पर कहा- अमेरिका के दबाव में खरीदी बंद
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री रहते हुए युवाओं से वादा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘फीस एक, परीक्षा अनेक’, लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया। उन्होंने युवाओं के साथ धोखा बताते हुए इसे तत्काल लागू करने की मांग की है। युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि OTF लागू होने से मध्य प्रदेश के छात्रों और युवाओं को बार बार परीक्षा शुल्क देने नहीं पड़ेगा। संगठन ने दावा किया कि, यह योजना युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करेगी।
ये भी पढ़ें: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, 72 घंटे में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन का दिया अल्टीमेटम


