राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ मंत्रालयीन अधिकारी और कर्मचारियों के लिए फेस रीडिंग अटेंडेंस अनिवार्य कर दी गई है। समय पर दफ्तर पहुँचने और उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए लागू किए गए FRAS सिस्टम के तहत अब कर्मचारियों का सेल्फ रजिस्ट्रेशन होना जरूरी कर दिया गया है। मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी इस प्रक्रिया में रुचि नहीं दिखा रहे थे और सेल्फ रजिस्ट्रेशन नहीं करा रहे थे, जिसके चलते अब शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए वेतन काटे जाने का आदेश जारी कर दिया है। वल्लभ भवन क्रमांक 1, 2, 3 के साथ-साथ विंध्याचल और सतपुड़ा भवन में कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारियों पर यह नियम लागू हो रहा है।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने निभाया अपना वादा: बड़वानी की प्रियंका की आंखों का कराया इलाज, दिल्ली से लौटकर जताई खुशी
6 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन न करने पर रुकेगा आगामी माह का वेतन
इस संबंध में बीते 9 अक्टूबर को ही पत्र जारी किया गया था, लेकिन अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद अब प्रशासन ने सख्त अल्टीमेटम दे दिया है। अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि वे हर हाल में आगामी 6 नवंबर तक अपना सेल्फ रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जाता है, तो आगामी माह का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा यानी कर्मचारियों का वेतन काट दिया जाएगा। इस सख्ती के बाद से मंत्रालयीन गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

