संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल के मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भोपाल मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो संचालन की नई समय सारणी (Time Table) जारी कर दी है, जो 17 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी। नए शेड्यूल के लागू होने के बाद अब यात्रियों को हर 15 मिनट के अंतराल में मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

मेट्रो संचालन का समय और फेरे

शुरुआती समय: सुभाष नगर स्टेशन से पहली मेट्रो ट्रेन सुबह 11:30 बजे रवाना होगी, जबकि एम्स (AIIMS) स्टेशन से पहली ट्रेन दोपहर 12:00 बजे चलेगी।

अंतिम ट्रेन: सुभाष नगर स्टेशन से अंतिम मेट्रो शाम 7:00 बजे और एम्स स्टेशन से अंतिम मेट्रो ट्रेन शाम 7:30 बजे छूटेगी।

कुल फेरे: सोमवार से शनिवार के बीच मेट्रो रोजाना कुल 62 फेरे लगाएगी।

रविवार और सार्वजनिक अवकाश का विशेष शेड्यूल

रविवार, त्योहारों और सार्वजनिक छुट्टियों के दिनों में यात्रियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए मेट्रो का संचालन 1 घंटा अतिरिक्त किया जाएगा। जिसमें संचालन का समय सुबह 11.30 बजे से रात 8.30 बजे तक रहेगा। वहीं सुभाष नगर स्टेशन से रात 8 बजे और एम्स स्टेशन से रात 8.30 बजे अंतिम ट्रेन रवाना होगी। अवकाश के दिनों में मेट्रो कुल 70 फेरे लगाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m