शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि लू लगने के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ा है। फिलहाल उप मुख्यमंत्री की स्थिति सामान्य है।

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें लू लग गई थी। जिसके बाद जगदीश देवड़ा को राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल डिप्टी सीएम का स्वास्थ्य ठीक है। आपको बता दें कि तबीयत खराब होने के चलते उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा रविवार को वन टू वन चर्चा में शामिल नहीं हुए थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m