शब्बीर अहमद, भोपाल । मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में सेवाएं दे रहे इंटरन डॉक्टरों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। डॉ. मोहन यादव सरकार ने छात्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए उनके स्टाइपेंड में भारी बढ़ोतरी कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया है।
हड़ताल और प्रदर्शन के बाद मिला था आश्वासन
बता दें कि पिछले दिनों राज्य के इंटर्न डॉक्टरों ने अपना स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सरकार के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया था। डॉक्टरों का कहना था कि अन्य राज्यों की तुलना में मध्य प्रदेश में उन्हें बेहद कम स्टाइपेंड दिया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉक्टरों से संवाद किया था और मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद डॉक्टरों ने अपना धरना समाप्त किया था।
14,337 से बढ़कर सीधे हुआ 21,500
अब तक इंटर्न डॉक्टरों को हर महीने14,337 रुपए दिए जाते थे।लेकिन अब इसे बढ़ाकर 21,500 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश भर के सैकड़ों मेडिकल छात्रों और इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत मिली है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



