शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे पुलिस मुख्यालय ने पूरी तरह फर्जी बताया है। पीएचक्यू ने इस फर्जी पत्र को निराधार बताते हुए इसे अभ्यर्थियों को भ्रमित करने वाला बताया है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं फर्जी खबर फैलाने पर सख्त चेतावनी दी गई है।
दरअसल, मध्यप्रदेश में सूबेदार, शीघ्रलेखक और सहायक उप निरीक्षक भर्ती 2025 की दूसरे चरण की परीक्षा को लेकर एक पत्र वायरल हो रहा था। जिसमें 15 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक दूसरे चरण की परीक्षा का दावा किया गया। पुलिस हेड क्वार्टर ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया और इसे पूरी तरह से फर्जी-भ्रामक बताया हैं।
ये भी पढ़ें: जीवाजी यूनिवर्सिटी की परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: बीएससी थर्ड ईयर एग्जाम में बंटा गलत पेपर; परीक्षा निरस्त , 20 हजार से ज्यादा छात्र प्रभावित
PHQ ने यह भी बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा से जुड़ी सही जानकारी समाचार पत्रों, कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट और SCRB की ओर संचालित मध्यप्रदेश पुलिस की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके साथ ही पीएचक्यू ने अभ्यर्थियों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने फर्जी खबर फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबरः होमगार्ड में 199 पद प्लाटून कमांडर की चयन प्रक्रिया निरस्त, हाईकोर्ट ने दोबारा चयन प्रक्रिया अपनाने दिए निर्देश

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

