संजय पाटीदार, भोपाल। शहर को संवारने का दावा करने वाले खुद ही बुनियादी सुविधाओं को तरस गए। जी हां… मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। जहां नगर निगम परिषद हॉल की एसी (AC) बंद हो गई। बैठक में मौजूद पार्षद भीषण गर्मी से बेहाल दिखाई दिए। पार्षदों ने गर्मी दूर करने के लिए एजेंडे की प्रतियों का सहारा लिया और खुद को हवा दी। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, मानसून सत्र से पहले भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक बुलाई गई। मंगलवार को यह मीटिंग आईएसबीटी निगम परिषद सभागृह में आयोजित की गई। वंदे मातरम गायन के साथ मीटिंग की शुरुआत हुई। इस दौरान परिषद हॉल की एसी अचानक बंद हो गई। AC बंद होने से पार्षदों को गर्मी लगने लगी। जिसे दूर करने के लिए बैठक में मौजूद पार्षदों ने एजेंडे की प्रतियों का सहारा लिया और पेपर से खुद हवा लेते हुए दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: भिंड की गोहद उप जेल से कैदी फरार: निर्माण कार्य में लगी सीढ़ी से दीवार फांदकर भागा, रेप केस में था बंद

मानसून सत्र से पहले निगम परिषद की विशेष बैठक

आपको बता दें कि भोपाल नगर परिषद की विशेष बैठक बुलाई गई। विश्व पर्यावरण दिवस के तहत मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें सिर्फ स्वच्छता एजेंडे पर चर्चा हुई। स्वच्छता अभियान पर नगर निगम का फोकस है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर मंथन किया गया। कचरा पृथक्करण और प्रबंधन पर रणनीति बनाई गई। बैठक के बाद रिपोर्ट और फोटो दिल्ली भेजे जाएंगे।

मेयर ने कही ये बात

महापौर मालती राय ने कहा कि घरों से निकलने वाले कचरे को चार अलग श्रेणियों में बांटने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। पार्षदों को HO से सफाई के बारे में वार्तालाप करना चाहिए। बीते दिनों में आधी बारिश हुई, नगर निगम कर्मचारियों ने पेड़ों को उठाया। पार्षदों ने भी सड़क को रात 2 बजे तक सुचारू रूप से चालू करवाए। 122 लोगो को अनुकम्पा नियुक्ति नगर निगम ने दी। कचरा कैफे की लगातार मॉनिटरिंग हो रही है।

पार्षदों ने की ये मांग

वहीं निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि शहर में कचरा निष्पादन का काम हो रहा है। राज्य और केंद्र सरकार ने गाइडलाइन भी बनाई है। पार्षदों ने कहा कि शहर पॉलीथिन मुक्त होना चाहिए। भोपाल नगर निगम इस पर प्रभारी काम करे। शहर को पॉलीथिन मुक्त करने का काम करे। गीला कचरा, सूखा कचरा, हटाने की पब्लिक डिमांड पर विचार हो। पब्लिक की सुविधा अनुसार कचरा हटाने पर काम करने की जरूरत है। सफाई अभियान में सफाई मित्रो का महत्वपूर्ण योगदान है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m