शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल नगर निगम के स्लॉटर हाउस में गौकशी मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। असलम चमड़ा को जेल भेजा गया है। एसआईटी टीम ने रिमांड खत्म होने के बाद आज रविवार को कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे सलाखों के पीछे भेजा गया है।
भोपाल के स्लॉटर हाउस मामले में असलम कुरैशी उर्फ असलम चमड़ा को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया था। रिमांड में कई अहम जानकारी पुलिस को मिली। महापौर और अधिकारियों की भूमिका को लेकर कांग्रेस और हिंदूवादी संगठन प्रदर्शन कर रहे है। अफसरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए है। एसआईटी टीम गोकशी मामले में जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: भोपाल में 26 टन प्रतिबंधित गोमांस का मामला: एसआईटी ने शुरू की जांच, रडार पर स्लॉटर हाउस कर्मचारी और पैकेजिंग से जुड़े लोग
गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में पुलिस मुख्यालय (PHQ) के सामने एक ट्रक से 26 टन मांस जब्त किया गया था। जिसकी लैब जांच में गोमांस की पुष्टि हुई। यह भोपाल नगर निगम के पीपीपी मॉडल पर संचालित जिंसी स्थित आधुनिक स्लॉटर हाउस से जुड़ा बताया गया है। स्लॉटर हाउस को सिर्फ 4 लाख रुपये सालाना किराए पर लाइव स्टॉक फूड प्रोसेसर प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था। जिसका संचालन असलम कुरैशी उर्फ असलम चमड़ा कर रहा था।

