शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी रमेश थेटे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भोपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड आईएएस रमेश थेटे को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। अदालत द्वारा लगातार जारी किए जा रहे नोटिस और सम्मन के बावजूद पेश न होने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था और उन्हें फरार घोषित कर दिया गया था।
कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, रमेश थेटे अदालत की कानूनी प्रक्रियाओं और नोटिसों का लगातार जवाब नहीं दे रहे थे, जिसके चलते न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कोर्ट के आदेश को तामील कराते हुए भोपाल पुलिस की टीम ने नागपुर पहुंचकर उन्हें धर दबोचा।
रमेश थेटे अपने सेवाकाल के दौरान और रिटायरमेंट के बाद भी कई बार अपने बयानों और विभिन्न मामलों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। फिलहाल, पुलिस उन्हें नागपुर से भोपाल लेकर आ रही है, और आगे की वैधानिक प्रक्रिया के तहत उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

