शिखिल ब्यौहार, भोपाल। Bhopal Pooja Ahirwar Death: राजधानी भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के महज दो साल बाद 23 वर्षीय नवविवाहिता पूजा अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से मृतिका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, अगरबत्ती से बिस्तर में आग लग गई थी जिससे पूरा बुरी तरह जल गई। हालांकि, मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना को हादसा मानने से साफ इनकार कर दिया है। पूजा के भाई और परिजनों ने पति अशोक और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या बताया है।

परिजनों का आरोप है कि करीब दो साल पहले पूजा ने अशोक से लव मैरिज की थी, लेकिन इस शादी से अशोक के घरवाले खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही पूजा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों को आशंका है कि पूजा को जानबूझकर जलाकर मारा गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलखिरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m