भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में सांस्कृतिक सिंधी गरबा महोत्सव की भव्य शुरुआत हो चुकी है। पहले ही दिन महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ी और चारों ओर उत्सव का उल्लासपूर्ण माहौल नजर आया। इस कार्यक्रम का लल्लूराम डॉट कॉम ‘डिजिटल पार्टनर’ है।

भगवान गणेश और मां दुर्गा की आरती के साथ शुरू हुए इस आयोजन में इस बार का पंडाल विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मुंबई से आए कलाकारों की गुजराती और सिंधी गीतों की धुनों पर जब प्रतिभागियों ने कदम थिरकाए, तो पूरा प्रांगण सिंधियत के रंग में रंग गया। कई प्रतिभागी माँ दुर्गा के मुकुट, भगवान झूलेलाल और विभिन्न संतों के स्वरूप में नजर आए।

सिंधी समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी और महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि 20वें वर्ष में प्रवेश कर चुके इस आयोजन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। वहीं, प्रतिभागियों के मनोरंजन के लिए विशेष रूप से पहुंचे ‘जूनियर अमिताभ बच्चन’ के साथ लोगों ने सेल्फी लेकर इन खूबसूरत पलों को अपने कैमरे में कैद किया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m