शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। मौसम केंद्र ने राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है, वहीं दूसरी ओर रात के तापमान में गिरावट आने से ठंडक बढ़ने लगी है।
इन 5 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के इंदौर संभाग में पानी गिरने का अनुमान जताया गया है। खासतौर पर दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलीराजपुर, खंडवा, बड़वानी, खरगोन और बुरहानपुर जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है, जिससे किसानों और आम जनजीवन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
अगले 3 दिन खिलेगी धूप, लुढ़का पारा
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के इस दौर के बाद अगले 3 दिनों तक प्रदेशभर में अच्छी धूप खिलेगी, जिससे दिन में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, रात के समय ठंडक में इजाफा दर्ज किया गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर औसतन 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे रात और सुबह के वक्त हल्की ठंड का अहसास होने लगा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

