भुवनेश्वर। ओडिशा में एक पीएम श्री विद्यालय के हॉस्टल के 35 आवासीय छात्र पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोरापुट जिले के शिरिबेड़ा पीएम श्री विद्यालय के हॉस्टल के 35 आवासीय छात्र पेट दर्द की शिकायत के बाद बैपारिगुड़ा मेडिकल में भर्ती किए गए हैं। हॉस्टल के छात्र रात का भोजन करने के बाद सोने चले गए थे। रात को कुछ बच्चों ने पेट दर्द होने की शिकायत रसोइये से की।
धीरे-धीरे हॉस्टल के अधिकांश छात्रों ने पेट दर्द की जानकारी दी, जिसके बाद प्रधानाचार्य कुलमणि जेना ने तीन बोलेरो गाड़ियों से 35 छात्रों को बैपारिगुड़ा मेडिकल में भर्ती कराया।

बैपारिगुड़ा और रामगिरी की मेडिकल टीम शिरिबेड़ा पीएम श्री विद्यालय के हॉस्टल पहुंची और शेष 6 बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर रही है।
- हाईकोर्ट ने टीआई पर लगाया 10 हजार जुर्मानाः गलत जानकारी देने पर फटकार भी लगाई, जानें क्या है मामला
- Bilaspur News Update : कानन जू 7 दिनों के लिए बंद… चोरी-छिपे मांस व अंडा बेचने पर करेंगे कार्रवाई… स्वास्थ्य केन्द्र की छत का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे स्टाफ… चाकू की नोंक पर छेड़छाड़ करने वाले को दो साल कैद… 8 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…
- देहरादून में सघन चेकिंग अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 45 गिरफ्तार, सभी आरोपियों के वाहन सीज
- 57 साल के पूर्व कॉलेज सहपाठी पर महिला ने लगाया रेप का आरोप; दिल्ली हाई कोर्ट ने दी जमानत
- स्थापना दिवस पर भाजपा मेगा प्लान तैयार: 5 से 12 अप्रैल तक चलेगा ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान, विधायक और सांसदों को मिला यह टास्क

