भुवनेश्वर : ओडिशा की एक 100 साल की बुजुर्ग महिला डॉक्टर ने बहुत बड़ी सहृदयता दिखाई। अपनी जिंदगी की पूरी बचत को aiims भुवनेश्वर को देने का फैसला लिया है। उनकी बचत यानी 3.4 करोड़ रुपए को अपनी 100 साल यानी 5 दिसम्बर को वो ऑफिशियल रूप से दान करेंगी।
100 साल की बुजुर्ग महिला का नाम है डॉ लक्ष्मी बाई। उनका जन्म 1926 दिसंबर 5 को हुआ था । वो स्त्री रोग विशेषज्ञ थी । अपने समय में वो मरीजों के लिए देवता हुआ करती थीं। काम के लिए उनका समर्पण मशहूर हुआ करता था । उन्होंने दक्षिणी ओडिशा के महिलाओं के ट्रीटमेंट किया करती थी।
1945 में महिला डॉक्टर ने कटक एससीबी में अपना चिकित्सा क्षेत्र का सफर शुरू किए और बरहमपुर की एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में प्रसूति और स्त्री रोग विभाग में प्रोफेसर रही हैं और 1986 में सेवानिवृत हुईं थी। उन्होंने कई गरीब महिलाओं को उचित कैंसर उपचार न मिलने पर उन्हें मरते देखा है।

जानकारी के अनुसार AIIMS भुवनेश्वर के सिर्फ गरीब महिला कैंसर मरीजों के लिए ये रकम इस्तेमाल किया जाए ये डॉ मीरा बाई की ख्वाहिश है।
- एमसीडी के 250 प्राथमिक स्कूलों का होगा कायाकल्प, स्मार्ट क्लासरूम समेत आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
- गोरखपुर में STPI के 71वें केंद्र का होगा उद्घाटन, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- डिजिटल और स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए साबित होगा मील का पत्थर
- CG Morning News : जशपुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, रामनवमी पर आज निकलेगी शोभायात्रा, महाअष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, 25 बड़े डिफॉल्टरों की संपत्ति कुर्की की तैयारी, प्री-पॉलीटेक्निक टेस्ट और प्री-बीएड के लिए आवेदन शुरू…समेत पढ़ें अन्य खबरें
- मध्य प्रदेश में लागू होगा नया डिजिटल मॉडल: अब 7 दिन में वॉट्सएप पर घर बैठे मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र, लंबी लाइनों और अस्पताल के चक्कर से मिलेगी राहत
- पर्यावरण के मोर्चे पर फिसड्डी साबित हो रही राजधानी, स्टडी में बड़ा खुलासा
