भुवनेश्वर : ओडिशा के डीजीपी वाईबी खुरानिया ने राजधानी में सेना के मेजर गुरुवंत सिंह और उनकी मंगेतर अंकिता प्रधान पर कथित तौर पर हमला करने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शीर्ष पुलिस अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए। डीजीपी ने कहा, “गलत काम करने वालों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
यह घटना 14 सितंबर की रात को हुई जब दोनों घर लौट रहे थे। इसके बाद दोनों शिकायत दर्ज कराने भरतपुर पुलिस स्टेशन गए। हालांकि, पुलिस ने आरोप लगाया कि सेना अधिकारी और उनके साथी ने पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला किया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

पुलिसकर्मियों ने आरोप लगाया कि सिंह और उनकी मंगेतर शिकायत दर्ज कराने के लिए सुबह करीब 3 बजे भरतपुर पुलिस स्टेशन गए थे। ड्यूटी पर मौजूद महिला सब-इंस्पेक्टर ने जब सेना के मेजर और उनकी मंगेतर से लिखित शिकायत दर्ज करने को कहा तो वे भड़क गए और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हालांकि, मामले ने तब नया मोड़ ले लिया जब सिंह और उनके साथी ने आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की।
- 13 अगस्त महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर ने धारण किया दिव्य स्वरूप, यहां कीजिए दर्शन
- जीवन सूक्त : इतनी जल्दी ना करें कि देर हो जाए – संदीप अखिल
- 13 August 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल …
- राजधानी में ‘आजादी की धुन’ में गूंजा देशभक्ति का सुर, 100 युवा कलाकारों ने दी लाइव बैंड प्रस्तुति, मुख्यमंत्री साय ने बढ़ाया उत्साह
- राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की तलाश में 5,585 आवेदन, अब 16 दावेदारों में से चुने जाएंगे तीन नाम


