भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बन रहा है। इसके कारण आने वाले कुछ घंटों में अंडमान सागर के मौसम में अचानक परिवर्तन हो सकता है।
भारतीय मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, आने वाले दो दिनों के भीतर ‘सैन्यार’ नामक चक्रवात के तटीय क्षेत्रों पर प्रहार करने की आशंका है। इसके चलते हवा की गति 40–50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और गरज-चमक के साथ भारी बारिश भी हो सकती है।
उत्तर हिंद महासागर क्षेत्र के चक्रवात-नामकरण ढांचे के अंतर्गत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) द्वारा इस चक्रवात को “सैन्यार” नाम दिया गया है, जिसका अर्थ है “सिंह”।

भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह चक्रवात दक्षिण एवं तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं, भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा कर सकता है।
प्रभावित राज्य :
ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल तटीय क्षेत्र
- तिरहुत MLC चुनाव को लेकर आयुक्त सख्त, 23 अक्टूबर को मतदान, आचार संहिता उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
- पॉक्सो मामले में सेंट जेवियर स्कूल की प्राचार्या को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, चार्जशीट रद्द करने की याचिका खारिज
- 11 मुकदमों वाले अपराधी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, गुरुग्राम पुलिस की सख्त कार्रवाई
- स्नैपचैट वाले ‘यार’ ने तोड़ा भरोसा: ‘कोचिंग जा रही हूं…’ कहकर निकली नाबालिग छात्रा, ‘दोस्त’ ने होटल में मिटाई हवस
- गंगा आरती के बीच अचानक भावुक हुए हरीश रावत, कह डाली ऐसी बात कि हर कोई रह गया दंग


