भुवनेश्वर। जगतसिंहपुर पुलिस द्वारा बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेजने के लिए हर रोज छापेमारी की जारी रही है। कल बीती रात को भी तरिकुंद हाई स्कूल के पीछे स्थित दरियापुर बस्ती में पुलिस ने छापेमारी कर 21 बांग्लादेशी संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें उनके देश भेजने के उद्देश्य से जगतसिंहपुर पुलिस की ओर से मंगलवार देर रात यह अभियान चलाया गया। तरिकुंद कॉलेज के पीछे दरियापुर बस्ती में छापेमारी की गई, जहां से 21 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया। अतिरिक्त एसपी सत्यव्रत दास के नेतृत्व में करीब दो प्लाटून फोर्स और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस छापेमारी में शामिल थे। लगभग 20 घरों में जांच की गई, जिसमें से 15 पुरुष और महिलाएं तथा 6 छोटे बच्चों को शक के आधार पर उठाकर पूछताछ की जा रही है।
उन्हें बिरीडी-बागलपुर में खोले गए चक्रवात राहत आश्रय स्थल में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों से वहां पश्चिम बंगाल के पहचान पत्र धारक लोग रह रहे थे। वे फेरी व्यवसाय सहित विभिन्न व्यवसायों में लगे थे।

गौरतलब है की इससे पहले भी धनिपुर-बेहरामपुर बस्ती और तरिकुंद कॉलेज के पीछे स्थित बस्ती में जांच की गई थी। बेहरामपुर में छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए गए थे।यह भी सामने आया था कि सिकंदर आलम उर्फ़ सिको उन्हें वहां लाकर आश्रय दे रहा था। दोनों बस्तियों से 30 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच की गई थी, जिसमें 20 लोगों को बांग्लादेशी के रूप में पहचाना गया था और उन्हें बांग्लादेश भेज दिया गया था।
- निवेश और ऑनलाइन नौकरी के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी ! साइबर फ्रॉड में 2 CA समेत 10 गिरफ्तार
- एमपी का साइको किलर: हथौड़े से किया मर्डर, फिर पिया खून, सिर का मांस भी खा गया, वारदात से सनसनी
- IND vs ENG T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final: रिकॉर्ड चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, इंग्लैंड को 7 रन से दी करारी शिकस्त, न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत
- बहनों से मिलकर लौट रहे थे भाई, बेगूसराय NH-122B पर बाइकों की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत, 2 बच्चियां गंभीर रूप से घायल
- Today’s Top News : राज्यसभा के लिए BJP-कांग्रेस प्रत्याशी ने भरा नामांकन, होली में पुलिस टीम पर हमला, धान की बोरियों में पानी डाल रहे समिति के कर्मचारी, आरंग हत्याकांड मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, नदी में डूबने से बैंक कैशियर की मौत…समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

