भुवनेश्वर : प्रदेश में अपराध दिनबदिन बढ़ते जा रहे हैं। इस पर भी राजनीति ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बीजद द्वारा सरकार पर निशाना साधने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीनों में जितने भी अपराध के मामले सामने आए हैं, उनमें 24 से 72 घंटे के भीतर कार्रवाई की जा रही है। उन्हें गिरफ्तार कर अदालत भेजा जा रहा है। यदि आवश्यक हो तो मुठभेड़ भी की जाती है।
सरकार ने एक प्रतिशत अपराधियों को भी राजनीतिक संरक्षण नहीं दिया है। पुलिस को जांच करने की पूरी आजादी दी गई है। सज़ा की दरों में बदलाव हुआ है। अपराधियों को भी यथाशीघ्र पकड़कर दंडित किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए। सरकार कानून और व्यवस्था को नियंत्रित करने की इच्छुक है। सरकार अपराध पर नियंत्रण के लिए शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रही है।

अपराध तो पहले भी होते थे, लेकिन जो लोग आज ऐसा कहते हैं, उन्हें शायद इस बात का अहसास नहीं है कि वे सरकार में नहीं हैं। तब उनकी भूमिका क्या थी? पिछली सरकार में नेता कहते थे कि कानून अपना काम करेगा।
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी का कर्मचारी ने खोला राज, चंपत राय को भेजा वीडियो; 73,480 पन्नों की चार्जशीट में 105 घटनाएं
- Delhi News Brief: दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश, बैंक कर्मचारियों को शांतिपूर्ण धरने के लिए जगह दे पुलिस, दिल्ली में लेडी नार्को किंगपिन पार्वती गिरफ्तार
- खुशियां मातम में बदलीं, बेटे के जन्म की खुशी में हुई फायरिंग; दिल्ली पुलिस जवान की मौत
- Morning News Brief: Gen Z के साथ PM मोदी ने की ‘भजन क्लबिंग’; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
- हरियाणा के शहरों की सफाई अब वार्ड कमेटियों के हाथ, 86 निकायों में 1646 कमेटियां सक्रिय

