भुवनेश्वर : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के नंदनकानन चिड़ियाघर में एक सफेद बाघ शावक की मौत हो गई। मृतक बाघ शावक में मार्च से लकवा के लक्षण दिखाई दे रहे थे।
गौरतलब है कि उसे डायग्नोस्टिक इमेजिंग, दवा और पौष्टिक भोजन सहित नियमित चिकित्सा देखभाल दी जा रही थी।
पिछले साल 2 नवंबर को रूपा ने चार शावकों को जन्म दिया था। हालांकि, बाघ शावक की मौत पिछले शनिवार की रात को हो गई। नंदनकानन के उप निदेशक सनथ कुमार नारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
मृत्यु के बाद नंदनकानन चिड़ियाघर में बाघों की संख्या घटकर 27 हो गई है। जिनमें से 18 सामान्य रंग के बाघ, पांच सफेद बाघ और 4 मेलेनिस्टिक बाघ हैं।
गौरतलब है कि रूपा के अन्य शावकों में भी इसी तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। नंदनकानन के अधिकारियों ने बताया कि बीमारी के खिलाफ जांच और उपचार जारी है।
- उज्जैन की शाही मस्जिद पर सड़क चौड़ीकरण का मामला: हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद डिस्पोज हुई याचिका, मुस्लिम पक्ष के एफिडेविट में 500 साल पुरानी मस्जिद से लेकर वैकल्पिक रास्ते तक का पूरा दावा
- सऊदी अरब में मौत की सजा पाए ट्रक ड्राइवर की मदद को आगे आए दिलजीत दोसांझ और द ग्रेट खली, परिवार को बंधी उम्मीद
- पानी के संकट पर हंगामा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का घेराव कर महापौर को भेंट की ‘नल की टोंटी’
- हीराकुद बांध के 2 और गेट खोले गए, 30 गेटों से छोड़ा जा रहा 5.30 लाख क्यूसेक पानी, निचले इलाकों में अलर्ट
- Jharkhand Top News : उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग से JPSC जांच तक, JE अलर्ट और CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, एक क्लिक में पढ़ें झारखंड की दिन भर की बड़ी ख़बरें


