चंडीगढ़. पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लालजीत भुल्लर की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि DM गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में भुल्लर के खिलाफ एक और धारा दर्ज की गई है। उनके खिलाफ FIR में सबूत मिटाने की कोशिश करने वाली धारा 238 जोड़ी गई है। भुल्लर पर सबूत मिटाने का आरोप है।
जानकारी हो कि पुलिस ने भुल्लर का 7 दिन का रिमांड लिया था इस दौरान कई मामलों में पूछताछ हुई लेकिन उस दौरान पुलिस उसका मोबाइल, SIM कार्ड और DVR बरामद नहीं कर पाई। जांच के दौरान अब यह बात सामने आई है कि अहम सबूतों से छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट करने की कोशिश की गई थी। इसी के आधार पर पुलिस ने भुल्लर के खिलाफ सबूत मिटाने से जुड़ी धाराएं जोड़ दी हैं। पंजाब पुलिस पूरे केस की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सच सामने लाने के लिए केस के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।
जानिए पूरा मामला
गौरतलब है कि पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, अमृतसर के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने सुसाइड कर लिया था और सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाकर पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। इस मामले में पीड़ित परिवार और विपक्षी पार्टियों के संघर्ष के बाद लालजीत सिंह भुल्लर ने पहले मंत्री पद से इस्तीफा दिया और अमृतसर पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब पुलिस की मदद से भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

परिवार CBI जांच की मांग कर रहा था, लेकिन लालजीत भुल्लर के खिलाफ एक और धारा जोड़ दी गई, जिससे अब उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। आपको बता दें कि कई राजनीतिक चेहरे भी इस केस में सही न्याय की मांग कर रहे है। लोकसभा में सत्र के दौरान अमित शाह से भी कांग्रेस सांसद ने सीबीआई जांच की मांग की थी।
- दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव! चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार, रामघाट पुल टूटा, कल लेंगे ग्राउंड रिपोर्ट
- अब नहीं चलेगा ‘तारीख पर तारीख’ का खेल! लापरवाह अधिकारियों के लिए सीएम योगी का नया आदेश
- चित्रकूट में बारिश का तांडव! पटरियां गायब, जान हथेली पर रखकर दौड़ रहीं ट्रेनें; देखिए खौफनाक मंजर
- Bombay High Court Clerk Exam Cancelled: महाराष्ट्र में क्लर्क टाइपिंग टेस्ट रद्द, जल्द जारी होगा नया नोटिफिकेशन
- पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का बड़ा ऐलान, 31 अगस्त को DC दफ्तरों पर प्रदर्शन; 14 सितंबर से मंत्रियों के घरों का घेराव

