लुधियाना। पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के मामले में बड़ा खुलासा किया है. जानकारी में सामने आया है कि पंजाब पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर के भी डीआईजी से संबंध हैं। भुल्लर ने लुधियाना के मंड शेरियां गांव स्थित अपने फार्महाउस में सब-इंस्पेक्टर को केयरटेकर के तौर पर रखा था। सीबीआई सूत्रों के अनुसार अब तक भुल्लर के दुबई में दो और कनाडा में तीन फ्लैट मिले हैं।
20 दुकान और कई एकड़ जमीन
बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर को फार्महाउस से सटी 55 एकड़ ज़मीन की देखभाल की ज़िम्मेदारी भी सौंपी गई थी। यह भी बताया गया है कि जब सीबीआई ने 16 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित भुल्लर की हवेली पर छापा मारा, तो सब-इंस्पेक्टर अपने सामान सहित गायब हो गया। इसके अलावा एजेंसी को लुधियाना में लगभग 55 एकड़ ज़मीन और माछीवाड़ा इलाके में 20 दुकानों की भी जानकारी मिली है। सीबीआई को शक है कि भुल्लर ने अपनी अवैध कमाई को विदेश में निवेश करके ये संपत्तियां खरीदी थीं। एजेंसी अब यह भी पता लगा रही है कि क्या इन्हें किसी और के नाम पर खरीदा गया था।

सीबीआई ने 24 अक्टूबर को लुधियाना के माछीवाड़ा स्थित भुल्लर के फार्महाउस पर छापा मारा और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और डिजिटल रिकॉर्ड ज़ब्त किए।
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात

