गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जल्द ही एक नया राजनीतिक कीर्तिमान रचने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य में कमान संभाल रहे भूपेंद्र पटेल अगले महीने, यानी 13 सितंबर को बतौर मुख्यमंत्री अपने 5 साल पूरे कर लेंगे। इसके बाद वे राज्य के इतिहास में कई रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे।
पटेल को सितंबर 2021 में बीजेपी की बहुचर्चित ‘नो रिपीट थ्योरी’ के तहत राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था। ‘मृदु और मक्कम’ (सौम्य और दृढ़) छवि वाले 65 वर्षीय पटेल के इस कार्यकाल की सबसे बड़ी खासियत यह रही है कि उन पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा है।
गुजरात में कार्यकाल के प्रमुख रिकॉर्ड:
सबसे लंबा कार्यकाल: पीएम नरेंद्र मोदी (12 साल 227 दिन)
दूसरे स्थान पर: हितेंद्र देसाई (5 साल 236 दिन)
तीसरे स्थान पर: माधव सिंह सोलंकी (5 साल 226 दिन)
चौथे स्थान पर: विजय रूपाणी (5 साल 37 दिन)
वर्तमान में भूपेंद्र पटेल गुजरात के 17 मुख्यमंत्रियों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। 13 सितंबर को 5 साल पूरा करने के बाद, वे अक्टूबर के अंत तक विजय रूपाणी को पीछे छोड़कर चौथे पायदान पर पहुंच जाएंगे।
यदि बीजेपी अगला विधानसभा चुनाव भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में लड़ती है, तो नवंबर 2027 तक वे माधव सिंह सोलंकी और हितेंद्र देसाई को पीछे छोड़ते हुए, नरेंद्र मोदी के बाद गुजरात के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री बन जाएंगे।
साथ ही, बतौर मुख्यमंत्री लगातार 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले वे बीजेपी के दूसरे (पीएम मोदी के बाद) और गुजरात के तीसरे नेता बन जाएंगे। अब तक 5 साल का पूर्ण कार्यकाल केवल नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के दिग्गज नेता माधव सिंह सोलंकी ही पूरा कर सके हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


