चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस में बीते कुछ दिनों से घमासान चल रहा है, किसके बीच चन्नी और वेडिंग दो ग्रुप बन चुके हैं जिनके बीच मतभेद चल रहा है. चर्चा यह भी थी कि इस नाराजगी के बाद क्या फिर से कांग्रेस प्रधान बदले जा सकते हैं, लेकिन इन सभी चर्चाओं पर अब विराम आग गया है.
पंजाब दौरे पर पहुंचे प्रभारी कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने यह बात साफ कर दी है कि राज्य नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होगा और अमरिंदर सिंह राजा वारिंग राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे. उन्होंने कहा कि यह कोई गुड्डे गुड़िया का खेल नहीं है.
भूपेश बघेल ने साफ कहा कि कांग्रेस हाई कमान ने पहले ही अपना फैसला ले लिया है, राजा वारिंग पंजाब इकाई का नेतृत्व करते रहेंगे और अमरिंदरसिंह राजा वारिंग पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे. उन्होंने वरिष्ठ नेताओं चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा के बारे में कहा कि दोनों से बात कर ली है और जल्द ही उनसे मुलाकात करेंगे. कहा,’अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद उनके घर जाकर चाय पर उनसे मुलाकात करूंगा.
नियुक्ति कोई गुड़िया-गुड्डी का खेल नहीं
भूपेश ने कहा कि बड़ा सोच समझ कर यह निर्णय लिया गया है. नेतृत्व परिवर्तन और उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति कोई गुड़िया-गुड्डी का खेल नहीं है. पार्टी हाईकमान के फैसले में कोई बदलाव नहीं होगा.”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान अपना फैसला ले चुकी है और राजा वारिंग पंजाब इकाई का नेतृत्व करते रहेंगे.बघेल ने यह भी कहा कि कांग्रेस में पार्टी नेतृत्व के लिए गए फैसलों को पलटने की कोई परंपरा नहीं है.
पीसीसी और डीसीसी सदस्यों ने आलाकमान के फैसले का स्वागत किया
बघेल ने कहा, पंजाब कांग्रेस कमेटी के सदस्यों और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से आलाकमान के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं ने नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्षों को बधाई भी दी, जो संगठनात्मक एकता दर्शाता है.
पार्टी का उद्देश्य सभी नेताओं के एक साथ मिलकर काम करना
बघेल की पंजाब यात्रा के दौरान ये टिप्पणियां सामने आईं, जहां उन्होंने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले संगठन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें कीं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करना और सभी नेताओं के एक साथ मिलकर काम करना सुनिश्चित करना है.
- समंदर की लहरों के साथ बहकर किनारे पहुंचा ‘समुद्री मार्गदर्शक’, अस्तरंग बीच पर उमड़ी लोगों की भीड़
- चोरी छिपाएंगे या जांच कराएंगे? राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अजय राय ने PM मोदी को लिखा पत्र, कर दी बड़ी मांग
- RTI से हुआ खुलासा, कांग्रेस 2013 से बिना इजाजत 24 अकबर रोड हेडक्वार्टर पर जमाए हुए है कब्जा…
- CG Police Promotion : 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, डीजीपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…
- खास खबर: जोगी कांग्रेस 2.0 लॉन्च, युवा विंग से हटा अजीत जोगी का नाम, अमित जोगी से जानिए क्या है विजन? भाजपा बी-टीम और कांग्रेस विलय पर क्या बोले?

