चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के भीतर चल रही बयानबाजी और अनुशासनहीनता को लेकर दिल्ली में काफी हंगामा हुआ। दिल्ली में पंजाब प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पंजाब से संबंधित मुद्दों पर बैठक ली।
पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस में कोई भी व्यक्ति अनुशासन से ऊपर नहीं हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि कोई नेता कितना भी बड़ा क्यों न हो, चाहे वह किसी भी पद पर हो, पार्टी का अनुशासन सबसे ऊपर है। जिसने भी अनुशासनहीनता की, उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई।
नवजोत कौर सिद्धू का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करना अपने आप में एक बड़ा फैसला है। भूपेश के इस कड़े रुख के बाद कांग्रेस के भीतर चल रहे विवादों में एक नई बहस छीड़ गई है।
दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कहा कि मैं इस मुद्दे पर और कुछ नहीं कहना चाहता। मामला अब हाईकमान के पास है और फैसला हाईकमान ही लेगा। उन्होंने कहा कि मुझे राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है और मुझे उनके फैसले पर पूरा भरोसा है।

प्रियंका गांधी से 19 को मिलकर अपना पक्ष रखेंगे नवजोत सिद्धू
पंजाब कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से चल रहा तनाव चरम पर पहुंच गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के विवादित बयान से पैदा हुए भुचाल के बीच अब 19 दिसम्बर को प्रियंका गांधी से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। प्रियंका गांधी ने सिद्धू से मुलाकात की मांग स्वीकार कर ली है।
सूत्रों के अनुसार नवजोत सिद्धू बुधवार को दिल्ली पहुंचे थे और उन्होंने शीर्ष कांग्रेस नेताओं से मिलने की कोशिश भी की कि, लेकिन संसद सत्र के चलते ज्यादातर नेता व्यस्त रहे, जिससे मुलाकात नहीं हो सकी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 19 दिसंबर को प्रियंका गांधी से मुलाकात सिद्धू और उनके परिवार के भविष्य के लिए निर्णायक सिद्ध हो सकती हैं।
- MP में पटवारियों की सेवा समाप्ति और निलंबन के विरोध में भड़का आक्रोश: 7 अक्टूबर से काम बंद का ऐलान, जिलों में उग्र प्रदर्शन
- पोस्टर हटाया और साथ में निकल गया पेंट? दीवार पर कुछ लगाने से पहले जान लें ये बात
- आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप : अस्पताल संचालक की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, भाजपा नेता समेत 3 गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 65वीं तीर्थ बस रवाना, श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब और नैना देवी धाम के करेंगे दर्शन
- तमनार और बड़ी करेली नगर पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, लॉटरी में आए अलग-अलग परिणाम

