सुप्रिया पांडेय, रायपुर। BJP के रैप सॉन्ग पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि इटली का चश्मा तो भाजपा के लोग पहने हुए हैं। हॉफ पेंट, टोपी इटली से लाए हैं, वो हिटलर से प्रेरित हैं। भाजपा को इटली से कितना प्रेम हैं इसे मेलोडी खाओ खुद जान जाओ। बघेल ने कहा, राजीव गांधी ने सोनिया से विवाह किया। वो भारत की रह गई, भारतीय नारी के रूप में हम उन्हें देखते हैं। मोदी जी बताएं भाभी को गुजरात से प्रधानमंत्री निवास में कब लाएंगे?
राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO की नियुक्ति पर सरकार को घेरा
राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO को लेकर पूर्व सीएम बघेल ने कहा, सरकार को अपने अधिकारियों-कर्मचारियों पर विश्वास नहीं है। रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को CEO बनाया गया। सरकार को BJP, RSS और VHP के लोगों पर विश्वास नहीं रहा। चंपत राय चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए, देशवासियों की आस्था को ठेस पहुंचाई गई। UP में कांग्रेस-SP गठबंधन पर भूपेश बघेल ने कहा, गठबंधन पर फैसला पार्टी हाईकमान करेगा।

7.8% GDP ग्रोथ के दावे पर बघेल बोले – लोगों को नहीं मिल रही सुविधाएं
7.8% GDP ग्रोथ के दावे पर भूपेश बघेल ने कहा, पूर्व वित्त सचिव ने 2.7% ग्रोथ बताकर सरकार के आंकड़ों की कलई खोल दी। विकास दिखाई देना चाहिए। निर्माण कार्य और लोगों को सुविधाएं मिलनी चाहिए, लेकिन ऐसा दिखाई नहीं दे रहा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



