चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस में चल रही कलह के बीच प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल पंजाब के हर कांग्रेसी नेता से मिल रहे हैं। इस बीच मंगलवार को पंजाब कांग्रेस भवन में पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कीं लेकिन इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा इस बैठक में शामिल नहीं हुए खबर है कि दोनों फिलहाल दिल्ली में हैं।
बैठक में पंजाब कांग्रेस के तीनों वर्किंग प्रेसिडेंट, महासचिवों और संगठन के अन्य पदाधिकारियों से अलग-अलग बातचीत की गई। दोपहर बाद जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ भी बैठक प्रस्तावित रही, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। भूपेश इस दौरे के दौरान सभी नेताओं से बारीकी से बात कर रहे हैं।
इस बीच कांग्रेस के दो गुट में बटे लोगों से भी उन्होंने बात की। बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सभी नेता 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा के बैठक में शामिल नहीं होने के सवाल पर वड़िंग ने कहा कि दोनों नेताओं से भूपेश बघेल की फोन पर बातचीत हो चुकी है। वे फिलहाल पंजाब से बाहर हैं और एक-दो दिन में चंडीगढ़ आकर प्रभारी से मुलाकात करेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव समिति के दोनों चेयरमैन भी जल्द इस प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे। अब देखने वाली बात है कि भूपेश पंजाब कांग्रेस की टूटती हालत को कितना सुधार पाते हैं।
- अभिजीत दीपके को राहुल गांधी का साथ मिलाः सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल की सजा पर उठाए सवाल, कहा- ‘भले ही बैनर अलग हों लेकिन…’
- वैशाली नाव हादसा: कैबिनेट बैठक छोड़ पटना पहुंचे चिराग पासवान, पीड़ित परिवारों को लेकर कही ये बात
- OBC आरक्षण पर सियासी घमासान! 50-50 फॉर्मूले से निकलेगा रास्ता? SC और विधानसभा को लेकर सरकार का नया प्लान, क्या मिलेगी कामयाबी?
- Bastar News Update : फूल रथ की परिक्रमा के साथ बस्तर दशहरा की परंपरा जीवंत…मुआवजे पर भड़के बाढ़ प्रभावित किसान… बीईओ के खिलाफ शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन
- गोलबाजार अतिक्रमण मामले पर हाईकोर्ट सख्त: अब और मोहलत नहीं, 19 नवंबर को होगी अंतिम सुनवाई

