शिवम मिश्रा, रायपुर। अल्दा-देवरी के किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा, फर्जी NOC और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के आरोपों को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिल्दा नेवरा थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस और राजस्व अधिकारी अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। अल्दा-देवरी-घुलघुल क्षेत्र में किसानों की जमीन पर फर्जी NOC बनाकर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। सरकारी जमीन पर भी अतिक्रमण हुआ है। शिकायत के बाद भी पुलिस-प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा।

सड़क से सदन तक लड़ेंगे किसानों के हक की लड़ाई : भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ तिल्दा थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ेगी।

narayana

प्रस्तावित स्पंज आयरन प्लांट का विरोध, FIR के बाद प्रदर्शन खत्म

भूपेश बघेल ने देवरी-घुलघुल-अल्दा में प्रस्तावित स्पंज आयरन प्लांट का भी विरोध किया। गांव में जनसुवाई के बिना निजी कंपनी को एनओसी दिए के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म किया गया। बता दें कि एक जून को तिल्दा-नेवरा में हुई किसान महापंचायत में भी पूर्व सीएम बघेल ने कहा था कि ग्रामीणों की सहमति के बिना प्लांट नहीं लगने देंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m