नितिन नामदेव, रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की नई जिम्मेदारी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का बीजेपी प्रभारी बनाए जाने पर तंज कसा है। उन्होंने स्मृति ईरानी को “चोट खाई हुई” और “घायल शेरनी” बताते हुए कहा है कि अब देखना होगा कि छत्तीसगढ़ आने के बाद वह किसे हटाती हैं।
भूपेश बघेल ने कहा कि “स्मृति ईरानी का वनवास खत्म हुआ है। चोट खाई हुई स्मृति ईरानी हैं, घायल शेरनी हैं। यहां आने के बाद किसको हटाती हैं, यह देखना होगा।” उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में सियासी चर्चा तेज हो गई है।

सिलेंडर के मुद्दे पर भी साधा निशाना
भूपेश बघेल ने स्मृति ईरानी के पुराने चुनावी मुद्दों का जिक्र करते हुए गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर बैठी थीं और मोदी गारंटी के तहत 500 रुपये में सिलेंडर देने की बात कही गई थी। बघेल के इस बयान को बीजेपी की चुनावी गारंटियों और महंगाई के मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा है।
सरकार नहीं चाहती किसानों का धान खरीदें
कोरबा में किसानों की आत्महत्या को लेकर भूपेश बघेल ने कहा, BJP की सरकार में किसान आत्महत्या की दौर से गुजर रहा।सरकार नहीं चाहती की किसानों का धान खरीदें। इसके लिए अनेक प्रकार के षड्यंत्र कर रहे हैं। किसान की हालत क्यों खराब हुई, यह जांच का विषय है।
काफिले में पथराव, बघेल बोले – भाजपा कांग्रेस को डराना चाहती है…
असम दौरे से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, वहां काफिले में हुए पथराव को लेकर कहा, सांसद रकीबुल हुसैन ने SP को घटना की जानकारी पहले ही दी थी। SP, एडिशनल SP ने आश्वस्त किया था कि ऐसा कुछ नहीं होगा। घटना के दौरान काले और बीजेपी के झंडे लिए कुछ लोग थे। ग्लास बम, एसिड और पथराव काफिले में हुआ। भाजपा कांग्रेस को डराना चाहती है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का उत्साह अब और भी अधिक है।
पेपर वायरल होने पर बोले – कोई कंट्रोल ही नहीं
स्कूली बच्चों के परीक्षा पेपर वाट्सअप पर वायरल होने के मामले में भूपेश बघेल ने कहा, कोई कंट्रोल ही नहीं है। शिक्षा विभाग के लोग दिया जला रहे हैं। सब दिया जलाने में व्यस्त हैं तो परीक्षा पेपर तो व्हाट्सएप में आना ही आना है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


