कुरुक्षेत्र पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। हुड्डा ने कानून व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, महंगाई और विकास कार्यों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा मानसून सत्र में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका मजबूती से निभाएगी और जनता से जुड़े हर मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगेगी।
इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। हुड्डा ने कहा कि आगामी मानसून सत्र में विपक्ष जनता से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठाएगा। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।
कुरुक्षेत्र में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और आम आदमी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
हुड्डा ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका पूरी मजबूती से निभाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, खराब कानून व्यवस्था और विकास कार्यों में आई रुकावट जैसे तमाम मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
- भ्रष्टाचार के हदें पार: ताश के पत्तों की तरह ढहा पुल, टला बड़ा हादसा
- CM योगी से मिली ‘हनुमान अंश’ की टीम, फिल्म की आध्यात्मिक कहानी पर हुई खास चर्चा
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश की उड़ीं धज्जियां: भोपाल में सीलिंग के नाम पर महज खानापूर्ति, सील तोड़कर दुकानें चला रहे व्यापारी
- नशीले पदार्थों के खिलाफ बिहार सरकार की सख्त कार्रवाई, शैक्षणिक संस्थानों के पास 500 मी. का दायरा ड्रग-फ्री जोन घोषित
- सीहोर में गैस रिसाव से हड़कंप: 4 लोग हुए प्रभावित, मौके पर भेजी गई रेस्क्यू टीम



