जालंधर में चाइना डोर के खिलाफ बड़ी मुहिम छिड़ी हुई है। इसके अंतर्गत चाइना डोर बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। जालंधर पुलिस ने भारी मात्रा में चाइना डोर जप्त की है। पुलिस ने सूचना के आधार पर दुकानों पर बेचे जा रहे 116 चाइना डोर बरामद किए हैं।
चाइना डोर बेचने वाले गिरोह की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उनका पर्दाफाश किया जाएगा। एसपी क्राइम के परमजीत सिंह ने बताया कि CIA टीम ने चाइना डोर के 116 गट्टू बरामद किए है। इस मामले में थाना 2 में 223 बीएनएस के तहत 22 जनवरी को मामला दर्ज किया गया है।
आपको बता दे कि पंजाब में चाइना डोर के खिलाफ चलाई जा रही है। संक्रांति में भी कई जगहों में ड्रोन से चाइना डोर का उपयोग करने वाले पर नजर रखी गई थी। विशेष मुहिम के तहत अनाज मंडी के पास व्यक्ति से यह गट्टू बरामद किए गए है। हालांकि इस घटना में व्यक्ति को काबू करने के लिए तालाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि चाइना डोर बेचने में शामिल उक्त सभी व्यक्तियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नूंह में मानदेय अटका, 5 नवंबर की अल्टीमेटम
- दर्दनाक हादसा: खुली नाली में गिरकर युवक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- गर्भवती पत्नी, पिता की नाराजगी और ₹20 लाख की चोरी… पंचकूला में युवक की पूरी कहानी आई सामने
- गया में स्प्रे छिड़ककर झारखंड पुलिस के अधिकारी के घर को बनाया निशाना, 12 लाख की चोरी!
- खेतों में बिछ गई किसानों की मेहनत, अरनब तूफान ने उजाड़ी धान की फसल

