फरीदकोट. पंजाब पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम को एक और कामयाबी मिली है। फरीदकोट पुलिस ने 100 पेटी अवैध शराब बरामद की है, जिसमें 65 पेटी अंग्रेजी और 35 पेटी देसी शराब शामिल है। यह कार्रवाई गोले वाला चौकी प्रभारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अराइयां वाला गांव का कुख्यात नशा तस्कर साजन सिंह और उसका साथी जगसीर सिंह ने एक सुनसान मकान में भारी मात्रा में शराब छिपाई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मकान की तलाशी ली, जहां से 100 पेटी शराब बरामद हुई। तलाशी के दौरान साजन सिंह मौके से फरार हो गया, जबकि जगसीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों, साजन सिंह और जगसीर सिंह, के खिलाफ थाना सदर फरीदकोट में धारा 61 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साजन सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई “नशे के खिलाफ जंग” पिछले 45 दिनों से लगातार जारी है। मुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, नशे के खिलाफ अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति भी गठित की गई है।

फरीदकोट पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी। जनता से अपील की गई है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें ताकि इस समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके।
- BJP ने जारी की नई मीडिया ब्रिगेड की लिस्ट! 31 प्रदेश प्रवक्ताओं में बड़े दिग्गजों के नाम शामिल, देखें सूची
- Asian Games 2026: 21 गोल्ड समेत भारत की झोली में आए 85 पदक, मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया, जानिए किस खिलाड़ी ने दिलाया कौन सा पदक
- जबलपुर नगर निगम में करोड़ों का बड़ा घोटाला: 6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी 1.10 करोड़ की हेराफेरी
- BJP में मची खलबली! महिला कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, सीधे पहुंची CGM कोर्ट
- IND vs WI 3rd ODI: आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से दर्ज की जीत, शाई होप ने खेली नाबाद 162 रन की कप्तानी पारी, भारत ने 2-1 से अपने नाम की सीरीज

