अमृतसर. पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत 538 स्थानों पर छापेमारी कर 112 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बीते 10 दिनों में हुई कुल गिरफ्तारियों की संख्या 1,436 तक पहुंच गई है।
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1.8 किलो हेरोइन, 200 ग्राम अफीम, 15 किलो भुक्की, 3,874 नशीली गोलियां और इंजेक्शन, साथ ही 1.2 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
220 पुलिस टीमों ने की छापेमारी
यह अभियान पंजाब पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव के निर्देश पर चलाया गया। विशेष DGP अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस ऑपरेशन में 1,600 से अधिक पुलिसकर्मियों की 220 से ज्यादा टीमें शामिल रहीं। दिनभर चले अभियान में 610 संदिग्धों की जांच की गई।
AAP सरकार ने बताया बड़ी सफलता
आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने बीते 10 दिनों में नशे के खिलाफ अभियान में जबरदस्त सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नारकोटिक्स ड्रग्स और NDPS एक्ट के तहत 988 मामले दर्ज किए हैं।

25 फरवरी से चला आ रहा है अभियान
कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि नशे के खिलाफ यह विशेष अभियान 25 फरवरी को शुरू किया गया था, जिसके अब तक सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। हरपाल सिंह चीमा पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम की सब-कमेटी के चेयरमैन भी हैं। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सरकार पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके तहत एक व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें नागरिकों को नशामुक्त और खुशहाल पंजाब बनाने में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
- कोटकपूरा में भीषण आग से तबाही: 40 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक, किसानों ने मांगा मुआवजा
- IPL 2026 शेड्यूल में बड़ा बदलाव: अब चेन्नई में होगा GT vs CSK मुकाबला, रिवर्स मैच अहमदाबाद शिफ्ट
- LPG और पेट्रोल-डीजल पर बड़ा अपडेट! सरकार ने कहा- तेल-गैस की सप्लाई फुल, घबराने की जरूरत नहीं.. पैनिक बाइंग से बचने को कहा
- SRH vs RR IPL 2026: राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- हनीट्रैप से अपहरण : मास्टरमाइंड भांजा, मामा से 1 करोड़ की मांगी फिरौती, भाई को किया किडनैप! 5 आरोपी गिरफ्तार

