पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने होशियारपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चार आधुनिक हथियार (पिस्टल) बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सविंदर सिंह उर्फ बोधी और सुखमन उर्फ जशन दोनों निवासी कलानौर जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। आरोपियों से दो ग्लॉक पिस्तौल, एक जिगाना पिस्तौल और एक पीएक्स-30 पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस टीमों ने उनका मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया, जिस पर वे सवार थे।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी जग्गू भगवानपुरिया गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और अपने विदेशी हैंडलर अमृत दालम के निर्देशों पर काम कर रहे थे। दोनों आरोपी कलानौर के गांव वडाला बांगर में डॉक्टर हरी सिंह पर मेडिकल शॉप में की गई फायरिंग मामले में वांछित थे। यह गोलीबारी उन्होंने अपने हैंडलर के आदेश पर की थी। मामले के आपराधिक नेटवर्क और इसके पिछले-पिछले संबंधों को उजागर करने के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि सूचना के आधार पर डीएसपी एजीटीएफ जालंधर रेंज जतिंदरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने होशियारपुर पुलिस के सहयोग से दसूहा के गांव बोधला में गुरुद्वारा श्री गरना साहिब के पास टी-प्वाइंट से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एसएसपी होशियारपुर संदीप मलिक ने बताया कि दोनों आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और उनके खिलाफ हत्या, अपहरण और बाल तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। मामले की आगे की जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ थाना दसूहा जिला होशियारपुर में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
- EXCLUSIVE: 15 मौतें, दो दर्जन से ज्यादा घायल… ट्रॉमा सेंटर में ग्रीन कार्पेट क्यों? कांग्रेस ने उठाए सवाल, अस्पताल ने दी सफाई
- घटगाँव माँ तारिणी पीठ में महासप्तमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब: आज से विजयादशमी तक ‘सुनाबेश’ में दर्शन देंगी माता
- प्रभास की ‘Spirit’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, दिवाली 2027 पर रणबीर कपूर की ‘Ramayana 2’ से होगा महा-क्लैश
- नक्सल मोर्चे पर एके-47 लेकर डटी रहने वाली महिला कमांडो ने किया गरबा-डांडिया, पुलिस और शहीद परिवारों की महिलाओं-बच्चों ने भी लिया हिस्सा…
- अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी से पूछताछ में खुलेगी कौन-सी कड़ी?
