चंडीगढ़। विधायक रमन अरोड़ा केस में बड़ी कार्रवाई की गई है। विजिलेंस विभाग के डीएसपी अरमिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल डीएसपी अरमिंदर सिंह ने ही विधायक रमन अरोड़ा की बहू साक्षी अरोड़ा को समन भेजा था। समन भेजने के अगले ही दिन उन पर यह एक्शन लिया गया है।
हालांकि विभाग की तरफ से उनके सस्पेंड को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन सस्पेंड होने की वजह ड्यूटी में लापरवाही बरतना बताया जा रहा है।
विजिलेंस टीम ने जांच में पाया कि विधायक रमन अरोड़ा के साढ़ू राजन कपूर के बेटे हितेश कपूर और उनकी बहू साक्षी अरोड़ा की फर्म श्री श्याम टेक्सटाइल्स में करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ हैं। यह फर्म 2021 में शुरू हुई थी और तीन साल में इसका टर्नओवर 4.42 करोड़ से बढ़कर 7.39 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। फंड के स्रोत और बैंकिंग ट्रांजैक्शन की जांच के लिए ही साक्षी अरोड़ा को समन भेजा गया था।
- नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट और 2 एयर गन के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
- रास्ते में मौत से मुलाकातः दोस्तों के साथ मेला घूमकर लौट रहा था 7 साल का मासूम, फिर उसके साथ जो हुआ जानकर कांप उठेगी रूह
- आगर मालवा में किसानों का शक्ति प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट के बाहर बनाई दाल-बाटी! मनाने में जुटे अधिकारी
- छत्तीसगढ़ में अब सीमांकन के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन, ई-कोर्ट के तहत मॉड्यूल लाइव, सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी
- JDA छत्तीसगढ़ ने किया आंदोलन का ऐलान: प्रदेशभर में कल से OPD सेवाओं का बहिष्कार, अस्पताल के बाहर देखे जाएंगे मरीज


