शंभू-खनौरी सीमा : मोगा में हुई संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की महापंचायत में बड़ा ऐलान किया गया है। इसमें तय किया गया है कि कोई भी किसान नेता शंभू और खनौरी सीमा पर चल रहे आंदोलन के खिलाफ कोई बयान नहीं देगा।
इसके साथ ही छह सदस्यीय समिति कल खनौरी मोर्चे पर जाएगी और महापंचायत में पारित एकता प्रस्ताव को आंदोलन में शामिल किसानों के सामने रखा जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, 101 किसानों का एक दल भी समिति के साथ जाएगा। इसके अलावा, 13 जनवरी को तहसील स्तर पर कृषि विपणन नीति की प्रतियां जलाई जाएंगी। वहीं, 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। हालांकि, नेताओं ने कहा कि यदि सभी पक्ष सहमत होते हैं, तो इन कार्यक्रमों को सामूहिक रूप से भी आयोजित किया जा सकता है।
आंदोलन में शामिल होने का निर्णय अभी नहीं
फिलहाल एसकेएम नेताओं ने शंभू और खनौरी सीमा पर चल रहे आंदोलन में सीधे तौर पर शामिल होने का निर्णय नहीं लिया है। हालांकि, आंदोलन में भागीदारी को लेकर दोनों पक्षों के बीच एक बैठक जरूर हुई है।
महापंचायत में हजारों किसानों की भागीदारी
इस महापंचायत में 40 से 50 हजार किसानों के शामिल होने का अनुमान है। कार्यक्रम में प्रमुख किसान नेता राकेश टिकैत भी उपस्थित रहेंगे। किसान विभिन्न स्थानों से इस महापंचायत में भाग लेने पहुंचे हैं। इस दौरान सभी प्रमुख नेता मंच पर मौजूद थे।

आंदोलन और महापंचायतों की तैयारी पूरी
किसान नेताओं ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और भविष्य में भी संघर्ष जारी रहेगा। आने वाले समय में विभिन्न स्थानों पर महापंचायतों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन महापंचायतों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसमें सभी किसान संगठनों के नेता शामिल होंगे।
एकजुटता की अपील
कुछ नेताओं ने सुझाव दिया है कि पंजाब की सभी पार्टियां मिलकर इस आंदोलन को आगे बढ़ाएं, ताकि इसे सफल बनाया जा सके।
- आपसी विवाद में खूनी वारदात! दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत, मचा हड़कंप
- Bihar MLC Elections: बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग कल वोटिंग, 164 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
- 23 और 24 अक्टूबर को पानी की किल्लत, इन इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद
- Jharkhand Train News: ओडिशा में भूस्खलन से रेल परिचालन प्रभावित, हावड़ा-जगदलपुर समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
- स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से छेड़छाड़ और अभद्रताः 6 महीने में दूसरी बार हरकत, पार्षदों और स्थानीय लोगों में आक्रोश

