चंडीगढ़. पंजाब सरकार नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें प्रकाश पर्व को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान श्रीनगर से एक विशाल यात्रा शुरू करेंगे, जो 19 से 22 नवंबर तक पंजाब के विभिन्न शहरों से होकर गुजरेगी। इसके बाद 23, 24 और 25 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में विशाल समागम आयोजित होंगे।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने समागमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के सभी जिलों में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और इतिहास को शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाया जाएगा। श्री आनंदपुर साहिब में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इस अवसर पर आनंदपुर साहिब को एक भव्य शहर के रूप में सजाया जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान श्रीनगर से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व करेंगे। यह यात्रा पंजाब के विभिन्न शहरों से होकर गुजरेगी और श्री आनंदपुर साहिब में समाप्त होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आनंदपुर साहिब में एक टेंट सिटी बनाई जाएगी, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। मंत्री बैंस ने कहा कि कोई भी नागरिक 31 जुलाई तक समागमों के लिए अपने सुझाव दे सकता है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां गुरु तेग बहादुर जी ने अपने कदम रखे, वहां विशेष समागम आयोजित किए जाएंगे। पंजाब सरकार इन आयोजनों को अपने स्तर पर व्यवस्थित करेगी, जिसमें कोई भी हिस्सा ले सकता है।
हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी का सहयोग, SGPC से बातचीत नहीं
हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समागमों के लिए सहयोग की पुष्टि की है, जिससे बजट की कोई कमी नहीं होगी। हालांकि, शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के साथ बातचीत के सवाल पर बैंस ने कहा कि सरकार तैयार है, लेकिन SGPC बातचीत नहीं करना चाहती।
- IPL 2027 Trade: हार्दिक पांड्या PBKS में होंगे शामिल, अर्शदीप सिंह को MI लेने पर सहमत, जल्द हो सकता है ऐलान
- CG News : दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति और सास-ससुर गिरफ्तार
- PoK में गृहयुद्ध से हालात ! मुजफ्फराबाद में पाकिस्तानी रेंजर्स और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी से तनाव
- महादलित बस्ती में दीपावली मनाने वाले थे सीएम सम्राट चौधरी, आखिरी समय में कार्यक्रम रद्द होने से निराशा
- JNU में खूनी झड़प: महिला मित्र को लेकर छात्रों के बीच चले चाकू और गंडासे, 4 घायल; एक की हालत गंभीर

