संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और मरणव्रत पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल को दो टूक जवाब दिया है इसके अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की है कि वह आंदोलन में शामिल नहीं होंगे.
यह फैसला SKM की चंडीगढ़ में हुई इमरजैंसी मीटिंग में लिया गया। इसके साथ ही संगठन ने पंजाब में बड़े विरोध की घोषणा की है।
किसान नेता उगराहां ने कहा कि SKM 23 दिसंबर को पूरे पंजाब में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन के बाद अगले दिन 24 दिसंबर को चंडीगढ़ में मीटिंग की जाएगी और उसमें फिर अहम फैसले लिए जाएंगे। मीटिंग के आगे के कई फैसले लेने इसके लिए भी रणनीति बनाई गई है।

मरणव्रत तोड़ने और जारी रखना डल्लेवाल का निर्णय
इसके साथ ही उगराहां ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल को मरणव्रत तोड़ने के लिए नहीं कहेंगे। यह उनका फैसला है। उन्हें जो सही लगेगा वह करेंगे। वहीं अब किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बड़ा ऐलान किया है। इससे अलग किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने 30 दिसंबर को पूरे पंजाब को बंद करने का आह्वान किया गया। इस दौरान इमरजैंसी सेवाओं को छोड़कर पूरा पंजाब बंद रहेगा।
- ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू : सीएम साय ने कहा – बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना
- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार से पूछा- एक आतंकवादी को शंकराचार्य बनाकर संरक्षण क्यों दे रहे हो? अधोक्षजानंद को केरल से भगाए जाने का सुनाया किस्सा
- MP के किसानों को बड़ी सौगात: सरसों पर भावांतर भुगतान योजना को केंद्र से मिली स्वीकृति, CM डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह से की मुलाकात
- पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के हमलावर को कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, सत्तारूढ़ नेशनल काफ्रेंस ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की
- खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

