पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. सोहन सिंह ठंडल ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। वह फिर से शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए हैं। बता दे कि कुछ समय पहले ही सोहन सिंह ठंडल भाजपा में शामिल हुए थे। लेकिन फिर से अब वो शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए है। उनका अकाली दल में प्रवेश करना एक चर्चा का विषय बना हुआ है।
आपको बता दें कि सोहन सिंह माहिलपुर और चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्रों से चार बार विधायक रह चुके है। ठंडल ने भाजपा में शामिल होकर अकाली दल को बड़ा झटका दिया था, लेकिन अब उनकी अकाली दल में वापसी से सभी को चकित कर दिया है।

गौरतलब है कि ठंडल 1997 से 2017 तक चब्बेवाल (पहले माहिलपुर) आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। पिछले दो विधानसभा चुनावों और हालिया लोकसभा चुनावों में वह डॉ. राज कुमार चब्बेवाल से हार गए थे।
- IPL 2026 : SRH ने RCB को दिया 202 रन का लक्ष्य, कप्तान ईशान किशन ने जड़े 80 रन, डफी ने झटके 3 विकेट
- CG News : डकैती मामले में पुलिस को सफलता, दो और फरार आरोपी गिरफ्तार
- “Welcome To Hell”, अमेरिका सैनिकों को ताबूत में भेजेंगे… ईरान में सेना उतारने की तैयारी में अमेरिका, तेहरान टाइम्स ने दी ट्रंप को चेतावनी
- घर से पास भी सुरक्षित नहीं हैं बेटियां : शौच के लिए बगल के खेत में गई थी किशोरी, चार दरिंदों ने किया दुष्कर्म, पुलिस पर भी तहरीर बदलवाने का आरोप
- CG News : सेंट्रल जेल के कैदी को मिल रहा था स्पेशल ट्रीटमेंट, 2 प्रहरी सस्पेंड
