पवन राय, मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में मॉब लिंचिंग जैसी क्रूर घटना का वीडियो सामने आया है। मामला बरखेड़ा गांव का है, जहां बच्चा चोर की अफवाह के बाद ग्रामीणों ने एक नाबालिग को बेरहमी से पीट दिया।
नदी किनारे युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी: हत्या, हादसा या साजिश ? जांच में जुटी पुलिस
घटना 26 फरवरी की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में मासूम को घेरकर डंडों से पीटते हुए देखा गया। उसे बाल पकड़कर जमीन पर पटका जा रहा है, जबकि बच्चा रोता-चीखता रहा और भीड़ मारपीट करती रही। गंभीर रूप से घायल बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 27 फरवरी को वह वहां से लापता हो गया। बाद में उसकी सड़क हादसे में मौत होने की जानकारी सामने आई।
मातम में बदली होली की खुशियां: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर घायल
इस पूरे मामले पर एसपी रजत सकलेचा का कहना है कि बच्चे की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और घटना की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, होली खेलने के बाद गए थे नहाने, पसरा मातम
बच्चा चोर की अफवाह और भीड़ की हिंसा ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और जागरूकता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

